शिविर में छात्रों को योग और आयुर्वेद की जानकारी दी

नई टिहरी। श्री कमलनयन प्राच्यविद्या संस्थान का मड़बागी सौड़ सेम मुखेम में सात दिवसीय ज्ञान विज्ञान संवर्धन संस्कृत शिविर में गोपालमणि महाराज की उपस्थिति में छात्रों को योग, आयुर्वेद ,संस्कृत संभाषण, वैदिक गणित, संगीत शिक्षा की जानकारी दी गई।
श्री कमलनयन प्राच्यविद्या संस्थान की ओर से मड़बागी सौड़ में आयोजित ज्ञान विज्ञान संवर्धन संस्कृत शिविर पहुंचे गोपाल मणि महाराज ने शिविरार्थियों को सनातन संस्कृति पर आधारित संस्कृत संभाषण के बारे में बताते हुये अपनी संस्कृति और ज्ञान को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि गौमाता और संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति के प्राण हैं, इनका सरंक्षण तभी संभव है, जब गौमाता को राष्ट्रमाता और संस्कृत भाषा को राष्ट्रभाषा का गौरव प्राप्त हो। कहा कि उनके द्वारा गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्ज दिये जाने की मांग को लेकर आगामी 20 नवंबर 2023 को गोपाष्टमी पर दिल्ली रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाऐगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर गोपालमणि महाराज को प्रथम पंडित कमल नयन प्राच्यविद्या संवर्धन सम्मान वर्ष 2023 के सम्मान से सम्मानित भी किया गया। मौके पर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. आनंद नौटियाल, संस्थान अध्यक्ष वासुदेव चमोली, विमला नौटियाल, डॉ. तुलसी, प्रो. सरस्वती अंकित, आशीष, सूर्य प्रकाश, दिनेश भट्ट, किरण,राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *