विभिन्न समाजिक और राजनीतिक संगठनों ने मनाया कबीरदास प्रकट दिवस

रुद्रपुर। रुद्रपुर में विभिन्न समाजिक और राजनीतिक संगठनों ने संत कबीरदास का 625 वां प्रकट दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने कबीरदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। रविवार को प्रकट दिवस पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद कोली के नेतृत्व में रामपुरा के लोगों ने कबीर साहेब के माल्यार्पण कर आरती की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कबीर साहब के दोहे आज भी प्रसांगिक और आम जनमानस के मानसिक पटल पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं, इसे समाज में विषमता और बुराइयों का अंत का संदेश मिलता है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने संत कबीर दास की जयंती पर संत कबीर आश्रम में कबीर दास की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। वहीं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने रमपुरा स्थित संत कबीरदास की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत कबीरदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *