शांतिभंग में सगे भाइयों का चालान
रुड़की। संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव में सगे भाई संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी वह झगड़े पर उतारू रहे। पुलिस ने अश्वनी व दीपक निवासी मेहवड़ कला के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
