संयुक्त निदेशक प्रो. उनियान ने किया महविद्यालय का निरीक्षण
नई टिहरी। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो. एएस उनियाल ने राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय में सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गईं। प्रो. उनियाल ने प्राध्यापकों से छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करने की बात कही। प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने संयुक्त निदेशक को महाविद्यालय की विषम भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया। छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, सचिव प्रियभरत व महासंघ कोषाध्यक्ष नवीन ने उन्हें महविद्यालय में एमए भूगोल, शिक्षा शास्त्र, बीए गृह विज्ञान, बीएससी कंप्यूटर साइंस की संस्तुति दिये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। संयुक्त निदेशक ने महाविद्यालय के पुस्तकालय व परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि, नैक की ओर से किये जाने वाले मूल्यांकन की तैयारियों को महाविद्यालय को कंप्यूटर, प्रिंटर आदि के लिए पांच लाख की राशि दी जायेगी। मौके पर डॉ.अर्चना धपवाल, डॉ.दिनेश कुमार, डॉ. एमएन नौडियाल, डॉ.लीना पुंडीर, डॉ.पारुल रतूड़ी, डॉ.आदिल, डॉ.शीतल , डॉ. इलियास , डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. सृजना राणा, डॉ. प्रतीक गोयल, डॉ.कृष्णा मिश्रा, डॉ.प्रियंका, डॉ.यतिन काला, शौकीन सजवाण, मैताब सिंह आदि मौजूद रहे।
