सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक 2जून को
पौड़ी। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक 2 जून को नगरपालिका सभागार में आयोजित की जाएगी। संघ की अध्यक्ष गणेशी नेगी, डब्बल सिंह, सुखदेव सिंह, सुशील चंद्र थपलियाल, शशिबल्लभ घंडियाल ने बताया कि सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी प्रवेक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों और कोर्ट के आदेश व फैसले को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने संघ से जुड़े सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से बैठक में आने की अपील की है।
