युवा ही भाजपा की ताकत: अग्रवाल

ऋषिकेश। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ है, जो हर वक्त संगठन की ढाल की तरह कार्य करता है। मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा संगठन है, इसमें युवाओं की भूमिका सर्वाधिक है। चुनाव में युवा मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा की समस्त टीम को बधाई देते हुए सरकार की विकासपरक योजनाओं को जन-जन के बीच लेकर जाने को कहा। कहा कि भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग का सम्मान होता है। भाजपा ही ऐसा संगठन है, जहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य किया जाता है। मौके पर अध्यक्ष युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल निखिल बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष राजीव राणा, उमेश सिंह, शुभम तिवारी, महामंत्री रवि कुमार, रंजीत सिंह, मंत्री रोहित कुमार, रजत चावरिया, कौशल भंडारी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, कार्यालय प्रभारी रामू मौर्य, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव बडोनी, आईटी प्रभारी विवेक रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *