बदरीनाथ में बम डिस्पोजल दस्ता तैनात

चमोली। बदरीनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बद्रीनाथ धाम में बम डिस्पोजल दस्ता की नियुक्ति की गई है। जिन्हें लगातार सतर्क रहते हुए किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिये गए हैं। शनिवार को बम डिस्पोजल दस्ता द्वारा बद्रीनाथ धाम में मंदिर परिसर, तप्त कुण्ड, गांधी घाट, बस स्टैण्ड, पार्किंग स्थलों, टैक्सी स्टैण्ड, साकेत तिराहा आदि स्थानों में चैकिंग की गई। बद्रीनाथ के कपाट खुलने से लेकर अभी तक 2 लाख से अधिक यात्री बदरीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से अब मौसम साफ रहने के कारण हर दिन यात्री अधिक संख्या में पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *