भड़के आंदोलनकारियों ने उग्र आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी

अल्मोड़ा। सिविल इलाके को छावनी से अलग कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को 56वें दिन भी जारी रहा। गांधी पार्क में धरने में जुटे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों, कैंट बोर्ड के पूर्व सदस्यों, व्यापारियों, नागरिकों ने मांग के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। लंबे समय से चल रहे आंदोलन की उपेक्षा पर भड़के आंदोलनकारियों ने आर-पार की लड़ाई का संकल्प दोहराते हुए आंदोलन को उग्र रूप देने की भी चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *