गुलदार ने गाय को बनाया निवाला
अल्मोड़ा। क्षेत्र के अनेक गांवों में इन दिनों मवेशीखोर गुलदार का आतंक मचा हुआ है जिससे ग्रामीण भयभीत है अनेक गांव में तेंदुआ दिनदहाड़े देखा जा रहा है। गुरुवार दिन में 11 बजे ग्राम पंचायत खनुली में बसंत उपाध्याय की गाय को अपना निवाला बना लिया जबकि बछिया को नाखून लगाकर लहूलुहान कर दिया। बुधवार को भगोती व जेठुआ ग्राम पंचायतों में चार पालतू कुत्तों को गुलदार ने अपना निवाला था। दिनदहाड़े गुलदार की धमक से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं, सूरज डूबने से पहले घरों में दुबक जा रहे।
