यात्रा रूट पर वाटर एटीएम को ठीक रखे जलसंस्थान: आयुक्त

पौड़ी। चारधाम यात्रा को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने अफसरों को मौसम का मिजाज देखते ही यात्रियों की सुरक्षित यात्रा करवाने को कहा है। आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि केदारनाथ में गरम पानी की व्यवस्था से लेकर बीते सीजन में जलसंस्थान द्वारा जगह-जगह यात्रा रुटों पर लगाएं गए वाटर एटीएम भी ठीक करने के लिए जीएम जलसंस्थान को कहा है।पौड़ी पहुंचे आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि बीते सीजन केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोडे़ खच्चरों की मौत हो गई थी। इस दफा पंजीकरण को और मजबूत किया गया है, साथ ही घोड़ों के चक्कर भी निर्धारित करने को कहा गया है। इनके लिए पैदल रूट पर गरम पानी की व्यवस्था की गई है। बीते सीजन में यात्रा रूट पर यात्रियों के लिए जलसंस्थान ने वाटर एटीएम लगाए थे उनके रखरखाव के लिए भी विभाग को ध्यान देने को कहा है। आयुक्त ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जो वाटर एटीएम खराब हो उसे तत्काल बदला जाए। कर्णप्रयाग के पास बन रहे निर्माणाधीन ब्रिज के कारण सड़क पर आवाजाही में बारिश के कारण परेशानी न हो कार्यदायी संस्था को इसे ठीक रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा रूट पर निर्माणाधीन शौचालयों को भी 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *