मेरठ : युवाओं में टीकाकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह, बुजुर्ग भी लगवा रहे दूसरी डोज

मेरठ

कोरोना से जारी जंग में युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के साथ अन्य लोग दूसरी डोज के लिए भी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिलेभर के टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज में एंट्री गेट पर स्टाफ तैनात किया गया है, ताकि केंद्र पर आने वाले लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। आधार कार्ड दिखाने के बाद उन्हें एंट्री कार्ड दे दिया गया। कुछ क्षण इंतजार के बाद उन्हें टीका लगा दिया गया। टीकाकरण में युवाओं के साथ बुजुर्ग भी दूसरी डोज लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। विक्टोरिया पार्क स्पोर्ट्स कॉलोनी निवासी हर्ष भारद्वाज ने बताया कि उनके पूरे परिवार ने टीका लगवा लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में हमें सभी को साथ मिलकर लड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *