लखनऊ में मतदान करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, प्रदेश मेंबनेगी ट्रिपल इंजन सरकार

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वार्ड 62 रफी अहमद किदवई के विपुल खंड में बने एक केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री सिंह भी रहीं।
इसी वार्ड में मतदान करने पहुंचे राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में नगर निगम में भाजपा का मेयर जीतेगा। ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से बेहतर तरीके से वार्ड के अंदर तक काम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में सपा और अन्य पार्टियां गायब हो जाएंगी। सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो पार्टी माफिया की मौत पर मातम मनाती हो, उसे जनता पूरी तरह से नकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *