टैक्स बार एसोसिएशन के आशीष बने अध्यक्ष

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसमें तमाम मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कार्यकारिणी का गठन कर आशीष अग्रवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोमवार को शीशमहल स्थित एक होटल में हुई बैठक में वक्ताओं ने एसोसिएशन की समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य टैक्स अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और लोगों को सुविधा प्रदान करना है। इस दौरान चुनाव अधिकारी जोगेन्द्र पाल आहूजा, संजीव कपूर और एनके जोशी व बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक महेंद्र पाल, मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आशीष अग्रवाल को अध्यक्ष, सतीश बलुटिया, सुशील तिवारी को उपाध्यक्ष, हिमांशु कोठारी को सचिव, इकबाल सिंह को उपसचिव, जगदीश दुमका को कोषाध्यक्ष, सुनील पाठक को उपकोषाध्यक्ष, सुमित कुमार गुप्ता को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा विनय टंडन, मुकेश अग्रवाल, रमेश सडाना को संरक्षक मंडल में रखा गया है। एक्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में राकेश अग्रवाल, आईपी सिंह, दिनेश पांडे, रमेश रौतेला, संजय पांडे, नरेंद्र आहूंजा, मीडिया इंजार्ज महेंद्र बिष्ट, आशीष गुप्ता और संयोजक मंडल में अब्दुल कलाम, सूरज नेगी, कमल सडाना नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *