कोरोना काल में गंदगी से अटी नालियां, खाली प्लाट बना तालाब

मुरादाबाद

कोरोना संक्रमण के बावजूद आवास विकास की लापरवाही से बुद्धि विहार फेज टू के बांशिदे गंदगी से जूझ रहे हैं। सेक्टर दस में कोरोना काल के पहले से नालियों और सीवर की सफाई न के बराबर हो रही है। संक्रमण के इस दौर में गंदगी तत्काल साफ कराने के प्रशासन ने निर्देश दे रखे हैं बावजूद इसके आवास विभाग ने बजट की दुहाई लगाते हुए काम से किनारा कर लिया है। आवास विभाग अफसरों की हीलाहवाली से पाश कालोनी के सेक्टरों में हर तरफ गंदगी दिख रही है। नालियों का पानी टूटी नालियों से निकलकर खाली प्लाट में पहुंच गया जिससे प्लाट तालाब बन चुके। क्षेत्र के लोग विभाग से कई बार शिकायत कर चुके लेकिन अफसर हर बार बजट न होने की बात कहकर इसको टाल रहे है। इस दौर में गंदगी की वजह से संक्रमण फैला तो इसका सीधा जिम्मेदार आवास विकास परिषद होगा।
आवास विकास परिषद का काम मकान और प्लाटों की बिक्री करने तक रह गया है। लोगों को प्लाट और मकान देने के बाद यहां रहे वालों को सुविधा मिल रही हैं या नहीं इसका ख्याल कोई नहीं कर रहा। आवास विकास के बुद्धि विहार फेज टू के सेक्टर दस का हाल कुछ ऐसा ही है यहां नाली गंदगी से अटी है और नालियों का पानी खाली प्लाट में फैल गया। इसको लेकर इस सेक्टर के लोगों ने संक्रमण के खतरे के चलते विभाग के अफसरों से साफ सफाई को कहा तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि विभाग पर बजट नहीं है,जब आएगा तब देखा जाएगा। इस समय संक्रमण के इस दौर में इन सेक्टर के घरों में रहने वाले बच्चों,बुजुर्गों को कोई दिक्कत हुई तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। आवास विकास के कई सेक्टर में साफ सफाई अभी आवास विभाग के हवाले है लेकिन मकान बेचने के बाद विभाग पलट कर नहीं देखता कि जिनको मकान दिया उनको को दिक्कत तो नहीं है। अब लोगों जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है उन्होंने आवास विकास अफसरों को जल्द व्यवस्था को दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *