119 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

 

पौड़ी। द हंस अस्पताल चमोलीसैंण में दो दिवसीय कान, नाक और गला जांच शिविर में शनिवार को 119 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में कान नाक और गला विशेषज्ञ समीर टोपनो ने कान, नाक और गला से संबंधित सभी बीमारियो के लिए अस्पताल आये मरीजों को देखा। बताया कि 47 मरीजों को आगे इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। जिनका दूरबीन विधि द्वारा और नॉर्मल ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में निशुल्क 37 सी टी स्कैन, एक्स रे व खून की जांचे की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *