गेहूं क्रय केंद्र पर रुड़की का खाता खाली

रुड़की। राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर कई किसान गेहूं बेच चुके हैं, लेकिन उन्हें भुगतान अभी तक नहीं मिला है। केंद्र की क्षमता दस हजार कुंतल है। एक अप्रैल से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिले में गेहूं क्रय केंद्र खोल दिए थे। जिले में कुल 31 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, भगवानपुर आदि इलाकों में किसानों ने गेहूं की फसल कटाई शुरू कर दी है। तीन सप्ताह बाद रुड़की के क्रय केंद्र पर किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने 51 कुंतल गेहूं बेचा लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिल पाया। क्रय केंद्र प्रभारी शाहिद हसन ने बताया कि सेंटर पर किसान गेहूं बेचने के लिए आने लगे हैं। फिलहाल भुगतान नहीं हो पाया है, एक दो दिन में भुगतान आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *