बाबर आजम आईसीसी के इस अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले बने पहले कप्तान, महिलाओं में अलीसा हीली ने मारी बाजी

नई दिल्ली

इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को महीने (अप्रैल) का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है। बाबर ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था। महिलाओं में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर अलीसा हीली को अप्रैल महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। यह पहली बार है कि आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुन रही है। बाबर ने हमवतन ओपनर फखर जमां और नेपाल के बल्लेबाज कुशाल भुरतेल को पछाड़ कर यह अवॉर्ड जीता. ऐसा पहली बार है जब किसी कप्तान ने यह खिताब अपने नाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *