बाबा साहेब के विचार सदैव प्रेरित करते रहेंगे: कैड़ा
हल्द्वानी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार जनसेवा में सदैव प्रेरित करते रहेंगे। शुक्रवार को विधायक कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सीमायल, रीठा, पोखरण व डेलकुना आदि का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही ग्रामीणों से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा। वहीं रामगढ़ से क्वारब तक टू लेन सड़क की घोषणा पर सीएम का आभार जताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, जिपं सदस्य कमलेश बिष्ट, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, नंदन कोरंगा, कुंदन लटवाल, गणेश गौड़, अभिषेक नेगी, मोहन बिष्ट, अतुल नेगी मौजूद रहे।
