वन विभाग ने आठ करोड़ का लीसा नीलामी किया

हल्द्वानी। कुमाऊं के अलग-अलग डिपो में रखे दस हजार 710 क्विंटल लीसे की आठ करोड़ में नीलामी की गई। नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में लीसा निलामी प्रक्रिया में वन ‌विभाग को आठ करोड़ 55 लाख 45 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। डीएफओ जोशी ने बताया कि वर्ष 2021 का 4 हजार 590 क्विंटल से दो करोड़ 37 लाख 36 हजार 500 रुपये राजस्व, वर्ष 2022 का 6 हजार 120 क्विंटल से 4 करोड़ 21 लाख 36 हजार 200 रुपये राजस्व प्राप्त किया। नीलामी प्रक्रिया में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टनकपुर व चम्पावत डिवीजन का लीसा शामिल है। नीलामी प्रक्रिया में वनक्षेत्राधि‌कारी सुल्तानपुर योगेश तिवारी, वनक्षेत्राधिकारी टनकपुर सुरेश मंडोला, वनक्षेत्राधिकारी हनुमानगढ़ी भानू प्रकाश हर्बोला, वनक्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी, ममता बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, दीप पांडे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *