सचिवालय बुल्स और राइजिंग की शानदार जीत

देहरादून। अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय बुल्स और सचिवालय राइजिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विक्की और पुष्पेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार को पहला मैच सचिवालय सुपर किंग्स और सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 122 रन बनाए। इसमें रविंद्र ने 24, जितेंद्र ने 19 रन का योगदान दिया। विक्की और हुकुम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स भी 122 रन ही बना पाई और मैच ड्रा हो गया। सुपर ओवर में बुल्स ने जीत दर्ज की। राकेश को फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दूसरा मैच रॉयल स्ट्राइकर और सचिवालय राइजिंग के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों मे आठ विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। पुष्पेंद्र ने 80, रवि ने 30 का योगदान दिया। शैलेंद्र और सौरव ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्ट्राइकर ने मैच 94 रन से जीत लिया। फाइटर ऑफ द मैच सौरभ को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *