रुद्रपुर में 4 अप्रैल से होगी श्रीराम कथा
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ ब्लॉक के रुद्रपुर गांव में 4 अप्रैल से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक गोपाल मणि महाराज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। श्री भनकुंड भैरवनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल रुद्रपुर में यह दिव्य आयोजन 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। कथा आयोजकों ने सम्पूर्ण भक्तों से बड़ी संख्या में कथा श्रवण का आह्वान किया है।
