अध्यक्ष पद के लिये तीन ने भरा नामांकन पत्र
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन नई टिहरी के वार्षिक चुनाव आगामी 31 मार्च को संपन्न होंगे। चुनाव नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिये तीन, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिये एक-एक, सह सचिव पद के लिये दो, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश सेमल्टी तथा सहायक चुनाव अधिकारी अरविन्द सिंह खरोला ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिये जयप्रकाश पांडेय, मृदुला जैन, संजय कुमार घिल्डियाल, उपाध्यक्ष पद किशन सिंह रावत, सचिव के लिये महेंद्र सिंह बिष्ट, सह-सचिव पद पर कन्हैया लाल डोभाल और चंद्रभानु तिवारी, कोषाध्यक्ष पर रोशनलाल आर्य, ऑडिटर पद के लिये पवना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पुस्तकालय पद के लिये किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 31 मार्च को मतदान और चुनाव परिणाम घोषित किये जाऐंगे।
