पावकी देवी कॉलेज में नशा मुक्ति संकल्प समारोह
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में जी-20 की थीम पर वसुधैव कुटुंबकम के तहत नशा मुक्ति संकल्प समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. छाया चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को वसुधैव कुटंबकम की भावना जाग्रत कर खुद के साथ समाज को नशा मुक्ति के लिये जागरुक होना होगा,तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो पायेगा। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रेखा सिंह ने महाविद्याल की छात्रों और लोयल के ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। डॉ. गुंजन जैन ने देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले चार सेनानी पंडित काशी राम, हेमू कालाणी, चारु चंद्र बोस, हनुमान प्रसाद पोद्दार के बारे में छात्रों को जानकारी दी। मौके पर प्रो. नीलू कुमारी, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. संजय कुमार, कुशाल बिष्ट, केंद्र सिंह, मुकेश, सुभाष, निखिल, शीतल, कोमल, स्वाति, प्रीति आदि उपस्थित थे।
