भारत विकास परिषद के अमित अध्यक्ष, भुवन सचिव बने

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की खटीमा शाखा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया कराई, जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष-अमित सक्सेना, सचिव-भुवन उप्रेती, कोषाध्यक्ष दीपक बत्रा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान होली महोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक हरीश जोशी, शाखा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सचिव भुवन उप्रेती, कोषाध्यक्ष दीपक बत्रा, महिला संयोजिका सपना गुलाटी की उपस्थिति में भारतमाता व विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण, दीप जलाकर व वन्देमातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ ही अबीर गुलाल से होली मनाई गयी। कार्यक्रम में विशाल गोयल, हरीश शर्मा, नीरज वर्मा, हरप्रीत सिंह, मुकेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, दलजीत खिण्डा, अनिल मित्तल, रबीश अग्रवाल, अमरनाथ गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *