गढ़वाल विवि में कर्मचारियों के किए स्थानांतरण
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में करीब एक दर्जन कर्मचारियों को विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालयों से स्थानांतरित किया गया है। जिसमें एलडीसी मातबर सिंह निजवाला को क्रय एवं मुद्रण से निदेशक चौरास परिसर, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट को निदेशक चौरास परिसर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, हरेंद्र मंद्रवाल को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से संकायाध्यक्ष समाज विज्ञान तथा बिड़ला परिसर के परीक्षा सबंधी कार्यों, अमर सिंह निजवाला को विधिक अनुभाग से अर्थशास्त्र विभाग में भेजा गया है। जबकि हर्षमणी थपलियाल को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से क्रय एवं मुद्रण विभाग, डाटा इंट्री ऑपरेटर साहब सिंह चौहान को सूचना अधिकार प्रकोष्ठ से विधिक अनुभाग, केएस मिंया को संकायाध्यक्ष समाज विज्ञान से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, दरमियान सिंह चौहान को पुस्तकालय विभाग से सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं एलडीसी भगत सिंह नेगी को अर्थशास्त्र विभाग से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इस संदर्भ में बुधवार को कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने आदेश जारी किए हैं।
