होशियार बने बाराकोट में विधायक प्रतिनिधि

चम्पावत। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने तड़ाग के पूर्व ग्राम प्रधान होशियार सिंह बोहरा को बाराकोट ब्लॉक के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक की ओर से सीडीओ को लिखे पत्र में कहा गया है कि उनकी गैर मौजूदगी में होशियार बाराकोट ब्लॉक में होने वाली सभी विभागीय बैठकों आदि गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। होशियार ने उन्हें प्रतिनिधि बनाए जाने पर विधायक अधिकारी का आभार जताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद अधिकारी, जगदीश सिंह, ललित वर्मा, महेश अधिकारी, संजय जोशी, विनोद अधिकारी, भवान सिंह, नवीन अधिकारी, नारायण राम, कमल कालाकोटी, ललित कालाकोटी, राम सिंह महरा, भूपाल सिंह, त्रिभुवन अधिकारी आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *