जिनके प्राण पखेरू उड़ गये,उनके साथ भी खड़े हैं संघ के स्वयंसेवक

लखनऊ

कोरोना महामारी में स्वर्गवासी हुये लोगों की अंत्येष्टि से लेकर अस्थि विसर्जन के कार्य में भी संघ के स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के द्वारा निर्धन व जिन परिवारों में कोई नहीं है ऐसे स्वर्गवासी हुये लोगों की अंत्येष्टि व अस्थि विसर्जन के कार्य को भी सेवा भारती के स्वयंसेवक कर रहे हैं।विभाग कार्यवाह अमितेश के अनुसार महानगर में अभिषेक, उज्ज्वल, मनीष, हिमांशु, विनीत, करुणेश,अनिल व अन्य कार्यकतार्ओं के द्वारा जहां कम, वहाँ हम नाम की एक टोली बनायी गयी है। जिसके द्वारा कोरोना संक्रमित या सामान्य रूप से स्वर्गवासी हुये लोगों की अंत्येष्टि का कार्य किया जा रहा है।
टोली में प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जब कोई सहयोग के लिये हमारी टोली से संपर्क करता है, तो हमारी टोली के लोग उसके घर पर शव वाहन के साथ पहुंचकर विधिविधान सारा कार्य सम्पन्न करवाते हैं। उसके बाद मृत शरीर को शव वाहन के द्वारा घाट पर लाकर अंत्येष्टि कार्य को करवाते हैं। साथ ही अभिषेक ने यह भी बताया कि कई बार निर्धन परिवार के लोगों को आर्थिक सहयोग भी करना पड़ता है। महानगर के लोग इस सम्पर्क सूत्र 8887987566 के द्वारा सहयोग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *