पांचवें दिन दुकानें बंद, गलियों में सजा बाजार

उन्नाव

पांचवें दिन सड़क पर घूमने वालों के साथ सख्ती नहीं दिखाई पड़ी। इस बीच बाजार में स्थाई दुकानें पूरी तरह से बंद रही। जबकि गलियों में अस्थाई दुकानें सजी रही। इसमें अधिकांश दुकानें फल, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुओं वैसे अधिकांश क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा और गलियों में लोगों का आवागमन अनवरत जारी रहा।
शासन के निर्देश पर शाम आठ बजे से 82 घंटे की बाजार बंदी एक बार फिर सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दी गई। पांचवें दिन बाजार में दुकानें बंद रही। वहीं दूसरी तरफ शहर के मुख्य बाजार के किनारे की गलियों में ठेला आदि बाकायदा सजा रहे। सब्जी मंडी के आसपास फलों और सब्जी की दुकानें संचालित हुई। जहां खरीदार भी पहुंचे। वहीं गांधी नगर तिराहे के पास फुटपाथ पर दुकानें संचालित हुईं। बड़ा चैराहा के आसपास संचालित दुकानों को पुलिस ने कई चक्रों में बंद भी कराया। बीच-बीच में पुलिस ने सड़क पर घूमने फिरने या फिर वाहन दौड़ाने वाले लोगों को डंडा दिखा कर हटाया। शहर में दुकाने तो नहीं खुली लेकिन सड़कों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग नजर आये। बड़ा चैराहा के अलावा कचैड़ी गली, धवन रोड, आवास विकास कॉलोनी, मोती नगर, हुसैन नगर, शेखपुर नहर, पीडी नगर, छोटा चैराहा, लोक नगर आदि स्थानों पर पूरे दिन सन्नाटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *