बीमार महिला को किया रक्तदान
बागेश्वर। रेडक्रॉस के सदस्य व शिक्षक ने जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई है। सोसायटी के सचिव आलोक पांडे ने बताया कि 86 वर्षीया गांगुली देवी जिला अस्पताल में भर्ती है। उन्हें एबी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सोसायटी के सदस्य व शिक्षक कृष्णा अवतार पांडे को मिली। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर पीड़िता की मदद की है।
