मुख्य कृषि अधिकारी पर किया जानलेवा हमला

बागेश्वर। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा पर शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उस वक्त वह अपने बिस्तर पर थे। सवा दस बजे उनके कमरे के बाहर से अज्ञात व्यक्ति ने पहले दरवाजा खटखटाया। खिड़की जाली को काटकर अंदर की ओर फायरिंग की है। उस वक्त वह अंदर वाले कमरे में थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा को दी। रात में जब पुलिस आई तो उसके बाद वर्मा ने दरवाजा खोला। इस दौरान उनका स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *