वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

बागेश्वर। बीते 30 दिसंबर की अपराह्न लगभग दो बजे वाहन संख्या-यूके-02-टीए-2212 तहसील कपकोट के ग्राम किलपारा से ढोक्टी गांव जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मजिस्ट्रीयल जांच परगना मजिस्ट्रेट कपकोट कर रहे हैं। परगना मजिस्ट्रेट मोनिका ने बताया कि मामले से संबंधित किसी भी व्यक्ति को लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, तो 15 दिन के भीतर उपजिलाधिकारी कार्यालय, कपकोट में प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *