कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर फैराया तिरंगा
बागेश्वर। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उनके चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही भारत जोड़ो यात्रा का समापन कर तिरंगा फैराया गया। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर ललित बिष्ट, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुरेश गड़िया, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
