मामूली बात पर बच्चे और मां को पीटा

रुड़की।  मामूली बात पर एक युवक ने बच्चे और उसकी मां को पीट दिया। मारपीट में बच्चे के सिर में बेल्ट मारकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने बच्चे का उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का मिलापनगर ढंडेरा निवासी अल्तमस (12) सुबह के वक्त घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच क्षेत्र के एक युवक से अल्तमस की कहासुनी हो गई। आरोपी ने अल्तमस को पकड़ लिया और सिर में बेल्ट मारकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव में मां रुखसार आई तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा। मां और बेटे को मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर भीड़भाड़ इकट्ठा हो गई। विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उपनिरीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *