सीओ ने किया बैजनाथ फायर स्टेशन  का निरीक्षण

बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बैजनाथ फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा स्थानीय होटलों की चेकिंग भी की। सीओ ने सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षाण किया। इसके बाद स्टोर, ड्यूटी रूम, आपदा-उपकरणों, अभिलेखों, -भोजनालय, बैरक परिसर इत्यादि को को देखा। कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ्य रहने के लिए योग, पीटी, पौष्टिक आहार लेने, मेहनत व लगन से ड्यूटी करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *