कांग्रेस पद यात्रा और नुक्कड़ नाटक से खोलेगी सरकार की पोल
ऋषिकेश। कांग्रेस ने प्रदेश और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पद यात्रा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की पोल खोलेगी। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम होंगे। आरोप लगाया प्रदेश व विधानसभा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और लचर कानून व्यवस्था का बोलबाला है। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर विजयपाल रावत व ब्लॉक अध्यक्ष रायवाला गोकुल रमोला ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वार्ड और बूथ स्तर पर लोगों के बीच जाया जाएगा, जिसमें लोगों से अपनी बात कहने के अतिरिक्त उनकी समस्याओं से भी अवगत होंगे। जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार व शासन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, विमला रावत, शैलेन्द्र बिष्ट, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, दीपक जाटव, छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी, चंदन पंवार, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, मनोज गुसाईं, राजेंद्र कोठारी, हरि नेगी, जगजीत सिंह, विक्रम भंडारी, मदन बिष्ट, सौरभ नैथानी, अरूण जाटव, सरोजनी थपलियाल, शोभा भट्ट, रोशनी, रामकुमार भतालीये, प्रदीप चंद्रा, मुकेश जाटव, कमलेश जाटव, पुरंजय भारद्वाज, सावित्री, सरोजिनी थपलियाल, रूकम पोखरियाल, राजकुमार तलवार, युंका अध्यक्ष गौरव राणा, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।
