देवप्रयाग में आज से तीन दिवसीय बसंत मेला शुरु

नई टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय परंपरागत वसंती मेले की तैयारी में दुकानें सज चुकी हैं, लेकिन लगातार बदलते मौसम के कारण मेले में लोग नहीं जुट पा रही है। देवप्रयाग नगर पालिका सहित पुलिस भी मेले की व्यवस्था बनाने में जुटी है। देवप्रयाग एसएचओ देवराज शर्मा के ने बताया कि वसंत पंचमी पर संगम में सुरक्षित स्नान हेतु जल पुलिस की तैनाती सहित ट्यूब आदि के इंतजाम किये जा रहे हैं। वहीं मेले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले 82 दुकानदारों का सत्यापन किया जा चुका है। वसंत पंचमी मेले का देवप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्र के लोग साल भर इंतजार करते हैं। मेले में सुहागन महिलाऐं सुहाग का सामान लेने के लिये उमड़ती है, वहीं बालिकाओं के नाक कान भी छिदवाये जाते हैं। भगवान रघुनाथ का विशेष श्रंगार और पूजन किया जाता है। पौड़ी के सलाण, एकेश्वर,पाबौ के साथ टिहरी के चाका, पालकोट सहित प्रदेश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु तीन दिनों तक गंगा स्नान और भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लेने देवप्रयाग पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *