लाखामंडल में नागरिक पुलिस को मिल कानून व्यवस्था का जिम्मा

विकासनगर। जौनसार बावर के लाखामंडल में पुलिस चौकी खोलने के आदेश के बाद रविवार को शासन ने पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। अब लाखामंडल में विधिवत तौर पर नागरिक पुलिस ने कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालना शुरु कर दिया है। थानाध्यक्ष चकराता सतेंद्र सिंह भाटी ने बताया की पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा चकराता थाने में तैनात उप निरीक्षक निखिल कुमार को लाखामंडल चौकी प्रभारी बनाया गया है। साथ ही एक हेड कांस्टेबल व 4 कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि चौकी क्षेत्र में लाखामंडल, धोरा पुड़िया, गुठाड़, नाड़ा, लावड़ी दतरोटा, गड़सार, भटाड छोटाड, मोठी, काण्डी च्यामा गाता, म्युन्डा, मेघाड़, कुन्ना, कंडोई, बौन्दूर, छूलटाड़ गांव को सम्मिलित किया गया है। लाखामंडल एक सीमांत कस्बे के साथ ही पर्यटक स्थल भी है। बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी यहां पांडवकालीन गुफा और शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। पुलिस चौकी खुल जाने से कानून व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। पुलिस चौकी से 14 गांव की लगभग सात हजार से ज्यादा की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों से हो रहे नशे के कारोबार पर भी अंकुश लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *