भूमिधरी का अधिकार मिलने से विस्थापित खुश

ऋषिकेश। विस्थापित जन कल्याण समिति ने विस्थापित क्षेत्र पशुलोक के क्षेत्रवासियों को भूमिधरी का अधिकार मिलने पर खुशी जताई है। इसको लेकर उन्होंने आतिशबाजी कर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया। बुधवार को विस्थापित जन कल्याण समिति पशुलोक के सदस्य बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आतिशबाजी कर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया। समिति सदस्यों ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पशुलोक विस्थापित क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने में अहम भूमिका निभाई है। उसके बाद भूमिधरी का अधिकार दिलाने का अपना वादा भी पूरा किया है। उनके संघर्ष के चलते पशुलोक के विस्थापितों को उनका हक मिला है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की देखभाल करना उनकी प्राथमिकता में है। जनता के आशीर्वाद से चौथी बार विधायक बने हैं। ऋषिकेश के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। मौके पर प्रताप सिंह राणा, जगदंबा सेमवाल, दिनेश बहुगुणा, भीम सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह राणा, धर्म सिंह तड़ियाल, गंभीर सिंह रावत, प्रताप सिंह पंवार, महावीर सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, दिनेश डोभाल, दाता बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *