दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। डीआईजी रेंज को दिए प्रार्थना पत्र में शीतल निवासी चक्खू मोहल्ला देहरादून हाल पता वाल्मीकि बस्ती घास मंडी न्यू प्लाट पीएसी रोड ज्वालापुर ने बताया कि उसका विवाह पिछले वर्ष राहुल निवासी चक्खू मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किए जाने लगा। आरोप है कि सास, देवर ने उसके साथ गाली गलौज कर पीटा और पति के रिश्ते के मौसा ओमप्रकाश ने भी उत्पीड़न किया। आरोप है कि पति, ससुर, सास व देवर ने उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जैसे-तैसे वह अपने घर पहुंचने के बाद परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोप है कि चार दिसंबर को उसके घर पहुंचे पति राहुल, ससुर ओमप्रकाश, सास सुनीता, देवर विशाल, मौसा धनपाल ने उसे वापस ले जाने की एवज में पांच लाख की रकम और कार मांगी। मना करने पर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
