एनएमएमएस का तीसरे दिन भी विरोध जारी
नई टिहरी। एनएमएमएस सिस्टम से उपस्थिति के विरोध में थौलधार विकासखंड में पंचायत प्रधानों व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी। इस मौके पर प्रधानों सहित पंचायत प्रतिनिधियों जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया। इस मौके पर धरना प्रदर्शन में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, उपाध्यक्ष गब्बर नेगी, महामंत्री संदीप रावत, जिला सचिव बीना नेगी, विनोद भट्ट, ललिता देवी, सुरेश राणा, सुरेंद्र सिंह, रोबिन, महावीर, मुकेश रावत, गंभीर पंवार, बीरेंद्र अग्निहोत्री, सुमन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धी सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन के पदाधिकारियों सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
