शैक्षणिक माहौल को बेहत्तर बनाने पर की चर्चा
नई टिहरी। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में शिक्षकों और अभिभावक संघ की बैठक में महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहत्तर बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में छात्रों कम उपस्थित पर चिंता व्यक्त की गई। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिर्वाय होनी चाहिए। साथ ही विद्यालय परिसर में ड्रेस कोट का पालन भी जरुरी है। बैठक में छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये अभिभावकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर डा. ईरा सिंह, संजय महर, सुधा रानी उपस्थित थे।
