दिव्यांग शिविर 20 और 21 जनवरी को

नई टिहरी। समाज कल्याण विभाग की ओर से आगामी 20 जनवरी को भिलंगना, प्रतापनगर, देवप्रयाग तथा थौलधार ब्लॉक व 21 जनवरी को चंबा, फकोट, जौनपुर, जाखणीधार एंव कीर्तिनगर ब्लॉक के मानसिक रूप दिव्यांग एंव अन्य प्रकार के दिव्यांगजनों के लिए राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज नई टिहरी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने सभी एनएनएम एंव आशाओं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने ब्लॉकों के मानसिक एवं अन्य प्रकार से दिव्यांगजनों को चिन्हित कर शिविर में भेजने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *