ओएलएक्स पर डाला सोफा बेचने का विज्ञापन, 1.13 लाख का लगा चूना

देहरादून। मसूरी रोड मालसी में रहने वाले सुधीर कुमार प्रीठी ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन सोफा बेचने के लिए डाला था। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बताया कि उसका भाई उन्हें फोन करेगा एवं फोन से पेमेंट कर देगा। अपना नाम नीरज बताया। उसके बाद एक फोन आया और दो रुपये भेजकर यूपीआईडी चेक करने को कहा गया। उसके बाद एक स्कैनिंग कोड भेजा और पेमेंट रसीद देखने के लिए कहा। उसने फर्जीवाड़ा किया और उनके खाते से एक लाख 13 हजार 999 रुपये कई ट्रांजक्शन में चले गए। उन्होंने राजपुर में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *