2024 चुनाव के लिए टीम बनाकर काम करें कार्यकर्ता: यतीश्वरांनद

हरिद्वार। पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरांनद ने 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ वाइस अपनी टीम बनाकर कार्य करना है। इसके लिए अभी से पूरी तैयारियों के साथ क्षेत्र में काम करना शुरू कर दें। यह बात उन्होंने टाइल्स फैक्ट्री का शुभारंभ करते हुए कही। बुधवार को पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पूर्व ग्राम प्रधान विकास कुमार इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सब का विकास करने में लगी है। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहन वीर पाल, ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, बबलू राणा, पंकज चौहान, लाखन सिंह, सचिन चौहान, कंवरपाल सिंह, बालम सिंह नेगी आदि शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *