बिजली चोरी में व्यक्ति पर केस
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पांडेय की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार को टीम गौलापार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फरियाद अली निवासी कुंवरपुर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी से बिजली चोरी में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद हुई। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
