अर्द्ध सैनिकों के लिए शहर में खोली जाए कैंटीन

हल्द्वानी। सेवानिवृत्त व सेवारथ अर्द्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा संगठन ने शनिवार को स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान अर्द्धसैनिकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में हल्द्वानी में कैंटीन खोलने की मांग की। शनिवार को नगर निगम सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहा है। 17 साल सेवा देने के बाद भी जवान समाज के लिए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों ने अर्द्धसैनिकों के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किए। पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। पूर्व अर्द्धसैनिक अच्छे कार्य कर रहीं संस्थाओं के साथ जुड़कर व्यवस्था सुधारने को संघर्ष करेंगे। उन्होंने जन मिलन केंद्र खोलने के लिए मेयर का आभार जताया। समापन पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य संरक्षक वीडी उपाध्याय, संरक्षक केसी पंत, संस्थापक लोकमणि जोशी, हेमंत सिंह, एएस लटवाल, मदन सिंह डसीला, जेसी पांडेय, जगदीश परगाईं, ललित मोहन नोलिया, देवकी नंदन कांडपाल, नवीन पंत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *