काम भी छूटा, खाने के लाले, अब घर पहुंचने की जद्दोजहद
लखनऊ |
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से पूरा देश परेशान है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत उन प्रवासी मजदूरों को हो रही है जिन्हें दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरो में अब कोई काम नहीं मिल रहा है और रहने व खाने-पीने का बड़ा संकट भी सामने आ गया है। रोजाना बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई से हजारों लोग ट्रेन व बस से लखनऊ वापस आ रहे हैं। यहां से श्रमिकों को पूर्वांचल गृह जनपदों के लिए बसों से भेजा जा रहा है। ऐसे मजदूरों को अब घर-परिवार की चिंता सताने लगी है। वे यह सोचकर परेशान हैं कि उनके घर चूल्हा जल पाएगा कि नहीं। मजदूरों का कहना है कि शासन-प्रशासन ने मदद नहीं पहुंचाई तो भूखे सोने की नौबत आ जाएगी। ‘हिन्दुस्तान टीम ने शुक्रवार को मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में प्रवासी मजदूरों से बातचीत की।
