सुई-कचाणू मार्ग जनता को किया समर्पित

विकासनगर। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित सुई-कचाणु मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद शुक्रवार को जनता को समर्पित किया गया। मार्ग निर्माण कराए जाने के लिए ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व दर्जाधारी भाजपा नेता का आभार जताया। शुक्रवार को पूर्व दर्जाधारी प्रताप सिंह रावत ने मार्ग का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने मार्ग निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी, जिसके बाद बीते वर्ष वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद दो करोड़ 26 लाख की लागत से चार किमी लंबे इस मोटर मार्ग का निर्माण हुआ। कहा कि मार्ग बनने से सुई, कचाणु, मूंडोई के बाशिंदों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना है। कहा कि क्षेत्र के सभी दुर्गम गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार नई सड़कों को स्वीकृति दे रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्र सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता देवपाल सिंह नेगी, एसडीओ सुरेंद्र सिंह नेगी, गुमान सिंह, हीरा सिंह, विजन सिंह, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *