देश के विकास में रहा कांग्रेस का योगदान
रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कश्यप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने की बात कही गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि देश को आगे ले जाने का काम कांग्रेस ने किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि देश का विकास केवल कांगेस ही कर सकती है। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि कांग्रेस ने देश में भाईचारे का संदेश दिया। देश की आजादी और उसके बाद स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस ने एतिहासिक काम किए। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, श्रीगोपाल नारसन, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, उम्मेद गाजी, हेमेंद्र चौधरी, संजय गुडडू, सुधीर शांडिल्य, श्रवण गोस्वामी, भूषण त्यागी, मकसूद हसन, सुशील कश्यप, सुखमेंद्र वाल्मीकि, सपना वाल्मीकि, दीपक वर्मा, जसविंदर सिंह, आशीष सैनी, आदेश सैनी, कुरबानी अली, सरफराज अली, गुलजार, सलीम, अजीम, जाकिर हुसैन, कृष्ण गोपाल शर्मा, जसवीर, कादिर, रणवीर नागर, मुकेश सैनी, विशाल शर्मा, चारू चंद, मीरा धीमान, पंकज सिंघल, तसलीम, नासिर हुसैन, भूपेंद्र दीवान, राम गोपाल, शकील अहमद, शमीम, शादाब आदि मौजूद रहे।
