अधिक किराया लेने पर यहां करें शिकायत
रुड़की। परिवहन विभाग की ओर से एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया गया है। दूरी और एंबुलेंस की सुविधा के अनुसार किराया तय है। किराया सूची को एंबुलेंस पर भी चस्पा किया गया है। अगर कोई एंबुलेंस चालक या संचालक अधिक किराया वसूलता है तो उसकी शिकायत artorrk-trans-uk@gov.in पर कर सकते हैं।
